What's Hot

आधी रात को एक कुंवारे युवक और 4 बच्चों की मां को आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने युवक को रस्सी से बांध कर जमकर पिटाई कर दी, इतना ही नही इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। बताया जाता है कि युवक और इस विवाहित महिला जो कि 4 बच्चों की मां है, का लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। और इसी के चलते विवाहिता महिला ने इस युवक के प्यार में घर की दहलीज लांघ डाली। घटना झारखंड के साहिबगंज स्थित राजमहल थाना क्षेत्र के सरकंडा के समीप एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक रविवार की आधी रात में महिला को प्रेमी युवक के साथ बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। महिला एवं युवक के बीच तीन-चार साल से प्रेम संबंध है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त करा कर थाना ले आए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031