What's Hot

संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने आज दिनांक 28 सितंबर दिन मंगलवार को शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा का अवलोकन किया । उन्होंने बेसलाइन आकलन के सन्दर्भ में बच्चों से जानकारी ली , कक्षा 6वीं से 8 वीं तक सेतु पाठ्यक्रम अंतर्गत अंग्रेजी विषय का बेसलाइन आकलन किया गया , उन्होंने अंग्रेजी प्रश्नपत्र के बारे में बच्चों से चर्चा की तथा सभी बच्चों को प्रतिदिन पठन , लेखन का अभ्यास करने प्रेरित किया । साथ ही गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया । बेसलाइन आकलन में दर्ज सभी बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु आवश्यक प्रयास करने कहा गया । अवलोकन के दौरान संस्था प्रमुख नरेश कुमार यादव , शिक्षिका श्रीमती पूर्णिमा यादव एवम शिक्षक सुशील कुमार साहू उपस्थित रहे ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031