What's Hot

एक निजी स्कूल प्रबंधन की शर्मनाक हरकत का चौंकाने वाला मामला आया है जिसमें स्कूली छात्राओं ने कपड़े उतरवाक जांच किये जाने का आरोप लगाया है। मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है जहां बाथरूम गंदा होने पर छात्राओं के कपड़े उतरवाकर चेकिंग की गई। हॉस्टल की छात्रा ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया है। आरोप है कि जब छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे तो उन्हें धमकी देकर भगा दिया गया। अभिभावकों ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने एसपी देहात और सीओ को जांच के आदेश दे दिए हैं। उधर, स्कूल प्रबंधन ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। किठौर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने 6 सितंबर को अपनी बेटी का एडमिशन इलाके के एक प्राइवेट आवासीय स्कूल में करवाया था। इसी स्कूल में 12 सितंबर को उन्होंने अपनी भांजी का भी एडमिशन कराया था। परिजनों ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि 19 सितंबर को उनकी भांजी का फोन आया और उसने बीमार होने की बात कही। जब वह भांजी को स्कूल से लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे तो बच्ची ने पूरी घटना बताई। बच्ची ने बताया कि उसे पीरियड्स हो रखे थे। वो बाथरूम गई तो पता चला वहां पानी ही नहीं आ रहा है। इस वजह से बाथरूम गंदा हो गया था। जब यह बात स्कूल टीचर को पता लगी तो वह गुस्सा हो गईं। उन्होंने छात्राओं के कपड़े उतरवाकर जांच करवाई। आरोप है कि जब परिजन अपने बच्चे का स्कूल से नाम कटवाने पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। परिजनों को धमकी भी दी। परिजन पुलिस को सूचना देकर बच्ची को स्कूल से घर वापस ले आए। पीड़ित परिवार ने बताया कि स्कूल में अन्य लोग भी इसी हरकत की वजह से अपनी बच्चियों को लेने आए थे। इस मामले में स्कूल की प्रिंसिपल ने सफाई दी है। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जिस बालिका के द्वारा आरोप लगाए गए हैं, उसे पुलिस की मौजूदगी में बयान कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया था। विरोधियों के साथ मिलकर इस तरह के घिनौने आरोप लगाए जा रह हैं। इस पूरे मामले में मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि इस तरह की शिकायत मिली है। जांच के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031