राजिम। विगत दिनों जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू , क्षेत्र के आदिवासी जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आदिवासी अंचलों में सिचाई सुविधा में विस्तार के लिए नरवा योजना के अंतर्गत नदी-नालों की वाटर रिचार्जिंग के प्रयास किया जावेगा, तथा आगामी नवम्बर माह से कोदो-कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी, मिलिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था किया जावेगा।
आदिवासी क्षेत्रों में विकास की गति कम नहीं होगा। आदिवासी समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ ही सुझाव भी मांगे।मुख्यमंत्री निवास पर आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के लिए भोजन की व्यवस्था किया गया था। मुख्यमंत्री निवास पहुंचे राजिंम विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोग मुख्यमंत्री से आमने सामने सार्थक चर्चा कर अपने सम्मान में आयोजित भोज कार्य से बहुत खुशी जाहिर कर रहे थे। इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी साहू एवं क्षेत्र के आदिवासी समाज ने छुरा क्षेत्र के जरवाय पुल के लिए395.75 लाख की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार करते हुए, पांडुका में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग की।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031