What's Hot

2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर, छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के आह्वाहन और 7 चरणों के आंदोलन के तहत चौथे और महत्वपूर्ण चरण में राजीव भवन चलो और व्यक्तिगत नियमितीकरण का ज्ञापन सौंपने का निर्णय प्रांतीय कार्य समिति द्वारा लिया गया था, जिसके तहत प्रदेश के 28 जिलों में महासंघ से सम्बद्धता प्राप्त 25 विभागों के सैकड़ो कर्मचारी अपना व्यक्तिगत 15 पृष्ठ का ज्ञापन देंगे। यह ज्ञापन रायपुर कांग्रेस हेड क्वार्टर राजीव भवन शंकर नगर में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के माध्यम से दिया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने दिया है, इसी में और जोड़ते हुए उन्होंने यह भी बताया है कि, प्रदेश के 1 लाख 80 हज़ार से अधिक छत्तीसगढ़िया अनियमित कर्मचारी अपने साथ हो रहे भेदभाव और शोषण से आजादी चाहते है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा दिखाए गए अहिंसात्मक राह में चलकर अपना अधिकार और नियमितीकरण हासिल करना चाहते है। प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व संयोजक गोपाल प्रसाद साहू ने भी प्रदेश अध्यक्ष की बातों को सही बताते हुए अपना वक्तव्य दिया है, जिसमे उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 के पूर्व जिस तरह से भारत देश के नागरिकों के साथ ब्रिटिश राज गुलामी करवाता था और शारीरिक तथा मानसिक दोहन करता था, ठीक उसी प्रकार से आज सरकार तंत्र में कार्यरत लाखो अनियमित कर्मचारियों का मानसिक, सामाजिक एवं शारीरिक दोहन हो रहा है। अनियमित कर्मचारियों को उनका अधिकार नियमितीकरण मिलना ही चाहिए। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर एवं अजित सदन नाविक ने कहा कि, वर्तमान सरकार के 2018 के चुनावी जन घोषणा पत्र में स्पष्ट रूप से बिंदु क्रमांक 11 और 30 में अनियमित कर्मचारियों को नियमितीकरण किये जाने , छटनी नही करने तथा आउटसोर्सिंग एवं ठेका प्रथा बन्द करने का वादा उल्लेखित है। जो आज सरकार बने 1000 दिन बीतने के बाद भी वहीं के वहीं है।
प्रेम प्रकाश गजेंद्र प्रदेश उपाध्यक्ष तथा श्रीकांत लास्कर ने कहा है कि, 10 दिन में नियमितीकरण का वादा विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस के जन प्रतिनिधियों ने किया था, उसी के तहत 2 अक्टूबर को प्रदेश के सैकड़ो अनियमित कर्मचारी रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में व्यक्तिगत रुप से अपना नियमितीकरण किये जाने हेतु ज्ञापन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को सौपेंगे और एक बार पुनः आवेदन निवेदन करेंगे।
महासंघ की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवती शर्मा तिवारी एवं महासचिव वर्षा मेघानी ने कहा कि, बापू जी ने जिस तरह देश को अपने विचारधारा से आजादी दिलायी, उन्ही के बताए रास्तों पर चलकर अनियमित कर्मचारी अनियमितता से आजादी पाते हुए नियमितीकरण इसी सरकार से हासिल करेगा, इन सबके लिए प्रदेश का एक एक अनियमित कर्मचारी वचनबद्ध हो चुका है।
प्रदेश के अनियमित महासंघ को उसके सम्बद्धता प्राप्त 25 संगठनों के संगठन प्रमुखों से उक्त कार्यक्रम की सफल आयोजन हेतु कामना किया गया है और अपने व्यक्तिगत संगठन के सदस्यों को अधिक से अधिक व्यक्तिगत ज्ञापन सौंपने हेतु राजीव भवन चलो हेतु स्वप्रेरित किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031