कई बार एक छोटी सी लापरवाही इंसान की जान पर भारी पड़ जाती है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वायरस हो रहे वीडियो में एक शख्स को कूड़े की गाड़ी में कूड़ा डालते देखा जा सकता है. इस दौरान वह खुद ही कूड़ा गाड़ी में गिर जाता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग जमकर हंस रहे हैं. वीडियो को कुछ महीने पहले भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, कचरा फेंकना है, कचरे के साथ फेंका नहीं जाना है. रोज़मर्रा के कामों में भी जऱा सी लापरवाही से बड़ी घटनाएं हो सकती है. इसलिए हमेशा सावधान रहें, ऐसे शॉर्टकट से बचें एवं घर में ऐसा कोई स्थान है जिससे दुर्घटना हो सकती है तो बचाव के उचित उपाय करें. जैसे कि ऊंची बॉउंड्री बनवाना आदि. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कूड़ा गाड़ी एक घर के सामने आकर खड़ी हुई. इस दौरान एक घर की दूसरी मंजिल की खिड़की से एक शख्स पॉलिथिन में कूड़ा लेकर निकलता दिखाई देता है. पॉलिथिन में कूड़ा बहुत ज्यादा है. इसलिए वह उसे गाड़ी में फेंक नहीं पा रहा है. वह बार-बार पॉलिथिन को गाड़ी में फेंकने की कोशिश करता है. इस दौरान वह कूड़ा समेत नीचे गिर जाता है. वह खुद तो गाड़ी में गिर जाता है लेकिन कचरे से भरी पॉलीथीन नीचे गिर जाती है. वीडियो को अब तक 15 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को अब तक 888 लाइक्स मिल चुके है. तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं.
Previous Articleभीषण सड़क हादसा, 7 मौत, 12 से अधिक घायल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















