‘राष्ट्रपिता ‘महात्मा गांधी जयंती’’ के अवसर पर सिरपुर के रायकेरा तालाब में सैलानियों के लिए मोटर बोट शुरू हो गयी। मैकेनाईज मोटर बोट एवं फ्लोटिंग जे.टी. का आज इसका लोकार्पण हुआ। इस दौरान मेसर्स अक्षांश वाटर स्पोर्ट्स के संचालक को अतिथियों द्वारा चॉबी सौंपी गयी। इसके साथ ही आज से सैलानियों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी। अतिथियों ने बोट से तालाब की सैर की। इस दौरान संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित थे। मोटर बोट में घूमने की दर (टिकट) प्रति व्यक्ति 50 रुपए और अवयस्क बच्चों के लिए 25 रुपए निर्धारित किया गया है। तीन साल से कम उम्र के बच्चों का कोई टिकट नहीं लगेगा। सुन्दर सुगंधित उपवन वाटिका भी तैयार की जा रही है। इसके साथ सैलानियों को सिरपुर के ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ लोगों को जैव विविधता का एहसास भी होगा।
सिरपुर, डोंगरगढ़ और मैनपाट को टूरिज्म सर्किट से जोडऩे की तैयारी की जा रही है। पर्यटन सर्किट से जुड़ जाने से इस ओर सैलानियों का रूझान बढ़ेगा। जल्दी ही सिरपुर पूरे विश्व मानचित्र पर अंकित होगा। छत्तीसगढ़ हमेशा से देवभूमि रहा है। सिरपुर शिव, वैष्णव, बौद्ध, हिन्दु धर्मों सहित अन्य धर्मों का प्रमुख केन्द्र भी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माह अप्रैल में सिरपुर बौद्ध महोत्सव में शामिल हुए थे। उन्होंने सिरपुर के विकास के लिए 213.43 लाख के कार्यों की घोषणा की। इनमें 25 लाख रुपए से भव्य स्वागत गेट का निर्माण, 73.15 लाख रुपए से सिरपुर मार्ग पर 04 तालाबों का सौंदर्यीकरण, 45.28 लाख रुपए से सिरपुर मार्ग पर 05 सुन्दर सुगंधित उपवन निर्माण, कोडार-पर्यटन (टैटिंग व बोटिंग) 31.76 लाख रुपए, कोडार जलाशय तट पर वृक्षारोपण 17.38 लाख रुपए से और सिरपुर के रायकेरा तालाब के लिए 30.86 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे है। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप सभी काम अंतिम चरण में है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
इस दौरान अतिथियों ने महासमुन्द जिले को शत्-प्रतिशत् वैक्सीनेट होने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसके अलावा तीन मत्स्य पालक समूह के कृषकों को आईस बॉक्स एवं जाल सौंपा गया।
कलेक्टर एवं सीईओ ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को खुद भोजन परोसा
मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने सिरपुर में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत् नन्हे-मुन्ने बच्चों और गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं को गर्म पौष्टिक भोजन परोसा। मालूम हो कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का शुभांरभ महासमुंद ज़िले में 02 अक्टूबर 2019 को आंगनबाड़ी केन्द्र बरोंडाबाज़ार से किया गया था। अभियान का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण को कम करने एवं महिलाओं, किशोरी बालिकाओं में एनिमिया को कम करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में कुपोषण को कम करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है। सभी पात्र हितग्राहियों को गर्म भोजन प्रति सोमवार, बुधवार और शुक्रवार दिया जा रहा है ।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















