देश भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसी बीच सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के संभल जिले का एक वीडियो भी वायरल हो गया. वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी के नेता गालिब खान रोते दिखाई दिए. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को जमकर शेयर करना शुरू कर दिया. वहीं, कई यूजर्स तो सपा नेता गालिब खान की क्लास लगाते दिखे. सोशल मीडिया पर गालिब खान के वायरल वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर किया. इस वीडियो को अनीश कुमार नामक ट्विटर यूजर ने शेयर करके लिखा- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले भावुक हो गए. दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि समाजवादी पार्टी की टोपी लगाए एक शख्स राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को पकड़कर रो रहा है. वो बापू-बापू बोलते हुए जोर-जोर से रो रहे हैं. वहीं, आसपास मौजूद समाजवादी पार्टी के समर्थक भी भावुक दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के संभल जिले का है. इस वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम गालिब खान है और वो समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं. शनिवार को गांधी जयंती के अवसर पर गालिब खान अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस दौरान सपा नेता गालिब खान इमोशनल हो गए और रोने लगे. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने ढेर सारे कमेंट्स भी किए.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930