एक शख्स को एक महिला पर कथित रुप से अवैध रिश्ता बरकरार रखने का दबाव बनाना काफी महंगा पड़ गया। इसका परिणाम उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। कुछ ऐसा दृश्य इस घटना इंदौर में सामने आई है जहां टायर कारोबारी अपने कर्मचारी की पत्नी पर अवैध रिश्ता बरकरार रखने का कथित रूप से दबाव बना रहा था और इससे परेशान दम्पति ने उसे साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक लसूडिय़ा क्षेत्र में रहने वाले टायर कारोबारी अशोक कुमार वर्मा (47) शनिवार को लापता हो गए थे। उन्होंने बताया कि वर्मा का शव इंदौर से करीब 25 किलोमीटर दूर सिमरोल के जंगलों में पर्यटन स्थल पर सोमवार को मिला और गोली मारकर उनकी हत्या के आरोप में उनके एक कर्मचारी तथा उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इस कर्मचारी की पत्नी से टायर कारोबारी के कुछ समय पहले तक अवैध संबंध थे। लेकिन कर्मचारी को यह बात पता चलने के बाद उसकी पत्नी ने कारोबारी से यह संबंध खत्म कर दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों का कहना है कि टायर कारोबारी ने अपने कर्मचारी की पत्नी को 25 सितंबर को सिमरोल के जंगलों में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था और वह उसे लगातार परेशान करते हुए नाजायज रिश्ता बरकरार रखने का दबाव बना रहा था। आरोपियों के बयानों के हवाले से पुलिस ने बताया कि टायर कारोबारी से परेशान दम्पति उसे साजिश के तहत शनिवार को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सिमरोल के जंगलों में ले गए जहां उनके कर्मचारी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031