What's Hot

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले पर सियासी बवाल जारी है। अब लखनऊ एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रोक लिया गया है, जिसके बाद वह वहीं बैठ गए हैं। सीएम भूपेश बघेल लखनऊ से सीतापुर जाकर प्रियंका गांधी से मिलना चाहते थे, वहीं से उनका लखीमपुर खीरी जाने का प्लान था। भूपेश बघेल ने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह पुलिस अधिकारियों से पूछते हैं कि उनको क्यों रोका जा रहा है। बघेल कहते हैं कि वह लखीमपुर नहीं जा रहे हैं और लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर जा रहे हैं, फिर भी उनको क्यों रोका जा रहा है जबकि धारा 144 सिर्फ लखीमपुर खीरी में लगी है। आज तक की खबर के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्हें सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस में ही गिरफ्तार करके रखा गया है। प्रियंका गांधी को सोमवार तड़के लखीमपुर के पास हरगांव में हिरासत में लिया गया था। प्रियंका तब से ही गेस्ट हाउस में हैं, लेकिन अब खबर मिली है कि प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031