छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहीं एयरपोर्ट पर धरने पर बैठ गये। इस खबर के बाद लोगों में जमकर चर्चाएं भी हो रही है। एक व्यक्ति का यहां तक कह दिया कि छत्तीसगढ़ राज्य में आवारा पशुओं के लिए रोका-छेका अभियान चलाने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उत्तर प्रदेश में रोका-छेका हो गया। इस तरह से इस खबर पर छत्तीसगढ़ के राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे ही लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे स्थानीय प्रशासन ने उन्हे रोक लिया जिससे बघेल भड़क उठे उन्होने कहा कि जब वे लखीमपुर नहीं जा रहे हैं तो उन्हे रोका क्यों जा रहा है। वे फर्श पर ही बैठकर विरोध जताने लगे। पुलिस ने तगड़ी घेरेबंदी कर रखी थी। पुलिस कस्टडी में उन्हे बस से ले जाया गया। मतलब लखनऊ से उन्हे बाहर नहीं जाने देने के लिए पुलिस ने रणनीति तय कर ली है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031