राज्यपाल से जेसीआई के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात


 रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में जूनियर चेम्बर इंटरनेशनल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राखी जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने जेसीआई द्वारा पूरे देश में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं और उन्हें व्यक्तित्व विकास एवं अन्य विषयों पर प्रशिक्षण देकर संस्था द्वारा देशहित में अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए नेतृत्व क्षमता विकास प्रशिक्षण चलाएं, जिससे हमारे युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से भागीदारी करें। राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को उनकी रूचि का पाठ्यक्रम मिल सके, इसलिए सभी विश्वविद्यालयों में कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने विचार सुसंगत तरीके से रखने एवं संवैधानिक विषयों आदि की जानकारी, अधिकारों की जानकारी भी प्रशिक्षण के जरिए दिये जाने की आवश्यकता है।
जेसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जैन ने राज्यपाल द्वारा संस्था को लगातार प्रोत्साहन दिये जाने पर उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि आपके सर्वोच्च पद तक पहुंचने से हम सबको विशेषकर महिलाओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि संस्था 125 देशों में कार्य कर रही है। वर्तमान में पूरे देश में 55 हजार से अधिक सदस्य हैं। यह संस्था व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, रक्तदान शिविर भी आयोजित करती है। कोविड महामारी के दौरान भी संस्था ने समाज की सहायता के लिए काफी कार्य किए। संस्था द्वारा सीनियर मेंबर एसोसिएट बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है।
प्रतिनिधिमण्डल में जेसीआई इंडिया के सिनेटर बोर्ड के डायरेक्टर श्री राजेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्रीमती योगिता जायसवाल, श्री राजेश सराफ, श्री अमिताभ दुबे, श्रीमती जया अरोरा, श्रीमती आंचल पंजवानी, श्री अमितेश पाठक उपस्थित थे। जेसीआई ने राज्यपाल का जेसीआई पिन लगाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। राज्यपाल ने भी संस्था के सदस्यों का शाल देकर सम्मान किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031