रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार श्री परदेशी सिद्धार्थ कोमल अब सचिव मुख्यमंत्री-लोक निर्माण विभाग-विमानन-खनिज संसाधन के साथ ही जनसम्पर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। श्री एस.भारतीदासन को आयुक्त सह संचालक जनसम्पर्क एवं पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद के प्रभार से मुक्त करते हुए विशेष सचिव मुख्यमंत्री-कृषि-(उद्यानिकी, मत्स्य पालन, दुग्धपालन, गौठान का स्वतंत्र प्रभार) नोडल अधिकारी नरवा-गरूवा-घुरवा-बाड़ी एवं गोधन न्याय योजना का दायित्व सौपा गया है। मंत्रालय में पदस्थ उप सचिव सुश्री तुलिका प्रजापति को कृषि विभाग का उप सचिव पदस्थ किया गया है।
Previous Articleकौशल्या के राम से है छत्तीसगढ़ का गहरा नाता : आज भी लोग भांजे में देखते हैं प्रभु राम की छवि
Next Article 35 छात्राएं कोरोना संक्रमित, 5 दिन के लिए स्कूल बंद
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















