रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुए बर्बर, कू्रर घटना का कठोर प्रतिरोध करता है। एक तरफ पूरा राष्ट्र सत्या, अहिंसा, सत्याग्रह के पुजारी महात्मा गांधी की जयंती का अमृत महोत्सव मना रहा है। उसके ठीक एक दिन बाद भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री के हिंसात्मक भड़कावे वाले भाषण से प्रेरित होकर उसके निरंकुश पुत्र ने अहिंसक सत्याग्राही किसानों को कीड़ों-मकोड़ों की तरह कुचल डाला। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने पूरे देश में कृषक अन्नदाताओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए कूर्मि किसान अन्नदाता रैली का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में महासभा 25 सितंबर से 13 नवंबर तक पूरे उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जनपदों में रथयात्रा चला रहा है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार ने कहा कि महासभा किसानों के शांतिपूर्ण मांग एवं सत्याग्रह के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यूपी सिंह ने लखीमपुर खीरी की उस कू्रर अमानवीय बर्बर हत्याकांड की भत्र्सना करते हुए केन्द्रीय मंत्री को तत्काल बर्खास्त करके, उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजने मृतक किसान परिवार को कम से कम एक-एक करोड़ का अनुग्रह राशि तथा किसी एक परिजन को सम्मानजनक सरकारी नौकरी की मांग की है। वहीं अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने कहा है कि हम किसानों के साथ हुए बर्बर कृत्य की निंदा करते हैं और अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ ईकाई महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ है।
लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ बर्बर कृत्य की निंदा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ ईकाई राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















