रायपुर। कोरोना काल के समय से स्कूलों में शुरू हुए आनलाइन क्लास अब भी जारी है, खास करके छोटे बच्चों के। इन दिनों प्राइवेट स्कूल प्रबंधन द्वारा आफलाइन क्लास याने बच्चों को स्कूल बुलाकर पढ़ाई कराये जाने को लेकर पालकों की राय ली जा रही है। इसमें पालकों की अलग-अलग राय है, कोई स्कूल खोले के पक्ष में है तो अधिकांश पालकगण स्कूल नहीं खोले जाने के पक्ष में है। जब प्री प्रायमरी क्लास के बच्चों पालकों से यही सवाल किये गये तो अधिकांश पालकों का कहना है कि वैक्सीनेशन के बाद ही छोटे बच्चों को स्कूल बुलाया जाना चाहिये क्योंकि वैक्सीन लगने के बाद बच्चे भी पूरी तरह से सुरक्षित हो जायेंगे और हम भी निश्चिंत हो जायेंगे। पालकों ने यहां तक कहे कि यदि हम छोटे बच्चों को स्कूल भेजने को राजी हो जाये और यदि स्थिति बिगड़ती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा…? क्या स्कूल प्रशासन इसकी जिम्मेदारी लेगा…? पालकों की इस तरह की राय सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पालकगण अपने बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं है जब तक कि छोटे बच्चों का वैक्सीनेशन ना हो जाये। इधर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने ऑनलाइन क्लासेज बंद करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होने स्कूल शिक्षा संचालक को पत्र भी लिखा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031