रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनाव तिथि 31 अक्टूबर घोषित हो जाने के बाद अब प्रदेश कुर्मी समाज के चुनाव को लेकर सवाल उठाये जा रहे है। आपको बता दें कि प्रदेश कुर्मी समाज के अध्यक्ष दुर्ग सांसद विजय बघेल है और वे मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के संरक्षक भी है। मनवा कुर्मी समाज की रविवार को आयोजित बैठक में किसी ने कहा कि मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनाव तो 31 अक्टूबर को है तो प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनाव कब ? तो इसके जवाब में सांसद विजय बघेल ने कहा कि पहले मनवा कुर्मी समाज का चुनाव तो हो जाने दीजिये…। इस तरह से सवाल उठाये जाने पर ऐसा लगता है कि मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के चुनाव के बाद प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनाव कराया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज का गठन वर्ष 2005 में हुआ था और संगठन का पंजीयन वर्ष 2012 में हुआ था जिसका पंजीयन क्रमांक 3952 एवं तिथि 17.9.2012 है। फिर वर्ष 2009 में विधिवत चुनाव हुआ उसमें निर्विरोध श्याम बैस अध्यक्ष बने, उसके बाद वर्ष 2014 में विजय बघेल बने जो अब तक चल रहा है। इनका कार्यकाल 5 वर्ष का रहता है। 17 अक्टूबर को चुनाव को लेकर सामान्य सभा की बैठक आहूत की गई है। बैठक में आगे की रणनीति तैयार की जायेगी।
मनवा कुर्मी का चुनाव 31 अक्टूबर को, तो प्रदेश कुर्मी का कब…?, बैठक में उठा सवाल तो सांसद विजय बघेल ने दिया यह जवाब…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















