पनीर एक डेयरी पदार्थ है। जिसको अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं। पनीर की एक विशेषता यो है कि इसको वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन दोनों ही तरीके के लोग खाना पसंद करते हैं। आप पनीर की सब्जी से लेकर स्नैक्स तक बनाकर खा सकते हैं। इसका स्वाद बेहद ही लजीज होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए शाही पनीर की एक स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं। शाही पनीर को ज्यादातर किसी स्पेशल मौके पर बनाया जाता है, तो आइए जानते हैं शाही पनीर की स्पेशल और आसान रेसिपी-
शाही पनीर बनाने की सामग्र
-250 ग्राम पनीर
-2 चम्मच मक्खन
-1 चम्मच जीरा
-1 चम्मच अदरक
-1 कप टमाटर प्यूरी
-1/4 चम्मच हल्दी
-1 चम्मच लाल मिर्च
-2 चम्मच धनिया पाउडर
-3 हरी मिर्च बारीक कटी
-स्वादानुसार नमक
-थोड़ा सा क्रश्ड पनीर
-2 चम्मच हरा धनिया
-1/2 कप पानी
-2 मक्खन के टुकड़े
शाही पनीर बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई लेकर उसमें घी डालकर मध्यम आंच पर रखकर गर्म करें। फिर इसमें जीरा डालकर भूनें। इसके बाद इसमें अदरक डालकर फ्राई करें। फिर इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर इसको कम आंच पकाएं। इसके बाद इसमें धनिया, लाल मिर्च, हरी मिर्च, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से भूनें। फिर आप इसमें थोड़ा क्रश्ड पनीर और पानी भी डाल दें। इसके बाद इस मिक्चर को अच्छे से उबाल दें। फिर पानी डालते हुए इसे मध्यम आंच पर पकाएं। इसके बाद इसमें पनीर के कटे टुकड़ों को डालकर ग्रेवी के साथ अच्छी तरह से मिक्स करके ढक दें। फिर आप इसको करीब एक मिनट तक पकाएं। अब आपका शाही पनीर बनकर तैयार हो गया है। फिर आप इसको गरमागरम मक्खन और हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें।



















