रेत घाट में मारपीट के मामले में पुलिस ने एक्शन मोड में कार्रवाई की है। पुलिस पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को आज सुबह उनके आजाद चौक स्थित मकान के बेडरूम से अंडरगारमेंट्स में ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला नेत्री एवं पूर्व सांसद की पत्नी ने पुलिस पर अभ्रदता के साथ ही गंभीर आरोप लगाये है। मामला खैरलांजी थाना अंतर्गत गुनई रेतघाट में मारपीट का है। बताया जाता है कि पुलिस पूर्व सांसद को अंडर गारमेंट पहने हालात में उठाकर ले गई। एडीएसपी प्रतिपाल महोबिया ने पूर्व सांसद और विधायक कंकर मुंजारे की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब हो कि खैरलांजी थाना क्षेत्र के गुनई रेतघाट में विगत 25 जून को रेतघाट कर्मी अजय पिता शंकरलाल लिल्हारे के साथ मारपीट मामले में खैरलांजी पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पूर्व सांसद एवं विधायक कंकर मुंजारे के अलावा इंदु लिल्हारे, अजय उर्फ छोटू लिल्हारे और गुड़ु उर्फ खेमराज नगपुरे सहित अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 294, 323, 327, 506 के तहत अपराध कायम किया था। जिसमे पुलिस ने घटना दिनांक को ही आरोपी अजय उर्फ छोटू लिल्हारे को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि गुड्डू उर्फ खेमराज नगपुरे को महाराष्ट्र के गंगाझरी थाने के ढकनी से गिरफ्तार किया था और आज पूर्व सांसद और विधायक कंकर मुंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031