रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने भेंटकर कवर्धा में हाल ही की घटना के संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाए, जेल में निरूद्ध किए गए लोगों की नि:शर्त रिहाई और घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाए। इस अवसर पर सांसद द्वय संतोष पाण्डेय, सुनील सोनी, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चन्द्राकर, विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Previous Articleघर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, चार लोगों की मौत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















