एक ही परिवार के तीन महिलाओं के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या की घटना मान रही है। मामला गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के भंवाद का है जहां सोमवार सुबह एक बुजुर्ग महिला, उसकी बेटी और नातिन एक परिचित के घर पर मृत पाई गईं। पुलिस के मुताबिक मृतक जामनगर की थीं और भंवाद शहर में एक सप्ताह पहले अपने किसी परिचित के घर आई थीं। महिलाओं की उम्र 63 साल, 43 साल और 18 साल थी और वे भीख मांगकर गुजारा कर रही थीं। तीनों उस घर के एक कमरे में मृत मिलीं, जहां वे एक सप्ताह से रह रहीं थी। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि आर्थिक संकट के कारण तीनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जामनगर के एक सरकारी अस्पताल में भेजा कर, दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031