रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड के तहसील के ग्राम देउरगांव पहुंचे। यहां उन्होंने महामाया देवी मंदिर में दर्शन किया। इस अवसर पर महामाया देऊरगांव के पंडा महाराज पंडित अदैृत चौबे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फुरमानुक दाई का देऊरगांव का शैल्य चित्र भेंट किया। इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे मौजूद रहे। इन दिनों महामाया मंदिर में नवरात्रि पर भक्तिमय माहौल है, भक्तगण माता जी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे है। साउंड सिस्टम में हर तरफ माता जी के जसगीत, देवी भजनों का सुमधुर गान सुनने को मिल रहा है। श्रद्धालुगण माता की भक्ति में रमे हुए है। मंदिर में पंचमी के अवसर पर माता जी का विशेष श्रंगार एवं विशेष पूजा अर्चना की गई। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि क्षेत्रवासी देवी भक्ति के सागर में गोते लगा रहे है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया देऊरगांव महामाया देवी का दर्शन, पंडा महाराज पंडित अदैृत चौबे द्वारा फुरमानुक दाई का शैल्य चित्र भेंट…
Previous Articleछत्तीसगढ़ के गांव बनेंगे बिजली के उत्पादन में आत्मनिर्भर
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















