नई दिल्ली। दहेज की मांग पूरी न करने और बच्चा न होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता का उत्पीडऩ किया गया। आरोप है कि बच्चा पैदा करने के लिए सास ने विवाहिता पर तीन जेठों के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। विवाहिता ने इस बात की शिकायत पति से की तो पति उसे मायके में छोड़कर भाग गया। जाने से पूर्व पति ने मायके में ही विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पीडि़ता ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ नगर कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी मसूरी क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान.दहेज में पैसे खर्च किए थे, लेकिन ससुराल पक्ष इससे खुश नहीं था और लगातार दहेज की मांग कर रहा था। दहेज की खातिर ससुरालिए विवाहिता का उत्पीडऩ कर रहे थे। इसी बीच मायके पक्ष ने पीडि़ता की बहन की शादी की तो उसमें कार व प्लॉट दहेज में दिया। इससे आरोपी और ज्यादा परेशान करने लगे और दहेज में दो लाख रुपए, कार व प्लॉट की मांग करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि उसे बच्चा न होने पर सास ने तीन जेठों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू कर दिया। सास की सहमति से जेठों ने कई बार उसके साथ जबरदस्ती की, लेकिन किसी तरह से उसने अपनी आबरू बचाई। इस बात की शिकायत पति से की गई तो पति भी उसे मायके में छोड़ आया और जाने से पहले उसे तीन तलाक दे दिया। पूरे घटनाक्रम के बाद से पीडि़ता अपने मायके में ही रह रही है। नगर कोतवाल अमित खारी का कहना है कि पीडि़ता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031