मोदी सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले बुधवार को जनता को तोहफा दिया है। दरअसल, सरकार ने कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर मूल सीमा शुल्क को 31 मार्च, 2022 तक समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही कृषि उपकर में भी कटौती की है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि शुल्क में कटौती 14 अक्टूबर से प्रभावी होगी और 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगी। कच्चे पाम तेल पर अब 7.5 प्रतिशत का कृषि अवसंरचना विकास उपकर (एआईडीसी) लगेगा, जबकि कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल के लिए यह दर पांच फीसदी होगी। इस कटौती के बाद कच्चे पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल पर प्रभावी सीमा शुल्क क्रमशः 8.25 प्रतिशत, 5.5 प्रतिशत और 5.5 प्रतिशत होगा।Dailyhunt

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031