देश में अब त्योहारों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. अप्रैल महीने से शुरू हुई महामारी की दूसरी भीषण लहर का असर जुलाई महीने के अंतर में जाकर कम हुआ लेकिन फिर केरल सहित अन्य राज्य प्रभावित रहे. यही कारण है कि केंद्र सरकार की तरफ से लगातार अपील की जा रही है कि त्योहारी मौसम में सतर्कता बेहद जरूरी है. सरकारी अपील के बावजूद भीड़-भाड़ की शुरुआती हो चुकी है. पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं है बल्कि वहां कि पूरे सांस्कृतिक लोक का हिस्सा है. यही कारण है कि बंगाल की दुर्गा पूजा कुछ अलग ही भव्य अंदाज में मनाई जाती है. राजधानी कोलकाता के पांडालों में भीड़ देखी जा सकती है. विभिन्न तरह की थीम पर कोलकाता में एक से एक भव्य पांडाल लगे हैं जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है.
केंद्र की तरफ से की जा चुकी है गंभीर अपील
कोरोना की तीसरी लहर के खतरों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने लोगों से एहतियात के साथ त्योहार मनाने की अपील की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि हो सके तो त्योहार घर के अंदर मनाएं. भीड़ न करें और अगर परिवार या रिश्तेदारों के साथ त्योहार मनाना चाहते हैं तो ऑनलाइन मनाएं. केंद्र ने दूसरे देशों का उदाहरण दिया था जहां लापरवाही बरतने पर कोरोना के केस में बढ़ोतरी हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि इंग्लैंड और नीदरलैंड में फेस्टिवेटल में देखा गया कि कोताही बरती गई और मामले बढ़ गए. सरकार का कहना है कि इसी से सबक लेते हुए अगले तीन महीने खास सावधानी बरतने की जरूरत है.
तीन महीने के भीतर सभी धर्मों के कई त्योहार, हर कदम बरतनी है सावधानी
देश में दशहरा, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, ईद, दिवाली, क्रिसमस, न्यू ईयर जैसे त्योहार आने वाले हैं. आने वाले तीन महीने काफी अहम हैं. सावधानी बरतनी है. अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में काफी सावधानी बरतनी है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930