बॉलीवुड के पावर कपल करीना कपूर और सैफ अली खान एक-दूजे के साथ काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड साझा करते हैं। यूं तो इस जोड़े की उम्र में 10 साल का फासला है, लेकिन ये अंतर कभी दोनों के रिश्ते में नहीं झलक पाया है। वहीं, 16 अक्टूबर को इस कपल ने अपनी शादी के सक्सेसफुल 9 साल पूरे कर लिए हैं। साथ ही करीना स्पेशल पोस्ट के जरिए सैफ को एनिवर्सरी की बधाई देती नजर आई हैं। सैफ-करीना की मैरेज एनिवर्सरी पर फैंस समेत बॉलीवुड जगत के सितारे भी उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। साथ ही बेबो ने अपने हसबैंड को बेहद खास अंदाज में बधाई दी है। करीना ने सैफ संग की एक पुरानी रोमांटिक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,’एक बार ग्रीस में… सूप का कटोरा था और हम…इसने मेरी जिंदगी बदल दी… दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी को सालगिरह मुबारक।’ करीना के इस पोस्ट को देख फैंस और सितारों का प्यार उमड़ पड़ा है। सभी इस परफेक्ट कपल की तारीफें करते हुए बेहतरीन प्रतिक्रियाएं देते नजर आए हैं। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर लिखा है,’हैप्पी एनिवर्सरी…भगवान तुम दोनों को खुश रखें।’ इसके साथ ही उन्होंने हार्ट और नजर ना लगने वाला इमोजी बनाया है। इसके अलावा करिश्मा कपूर लिखती हैं,’फेवरेट कपल फॉरेवर।’ करीना के एनिवर्सरी पोस्ट को महज 2 घंटे में 6 लाख 58 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि, करीना कपूर और सैफ अली खान 16 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे। शनिवार को दोनों की शादी को 9 साल पूरे हो गए हैं। कपल के दो बेटे भी हैं, जिनका नाम तैमूर अली खान और जहांगीर उर्फ जेह अली खान है। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही आमिर खान संग फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930