कचौरी एक बहुत ही लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट फूड है। हर कोई इसको बहुत ही चाब से खाना पसंद करता है। लेकिन इसको डीप फ्राई करके बनाया जाता है जिसकी वजह से ये एक ऑइली फूड की कैटेग्री में आ जाता है। इसलिए वजन बढ़ने के डर से लोग इसको खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए डीप फ्राई कचौरी की जगह बेक्ड कचौरी बनाने की एक बहुत ही आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। जिसको अपनाकर आप बिना की डर के हेल्दी और टेस्टी कचौरी बनाकर खा सकते हैं, तो आइए जानते हैं बेक्ड कचौरी बनाने की रेसिपी-

बेक्ड कचौरी बनाने का सामान-

-उड़द दाल पाउडर 50 ग्राम

-लाल मिर्च पाउडर 3 चम्मच

-सौंफ का पाउडर 4 चम्मच

-सौंफ का पाउडर 4 चम्मच

-धनिया पाउडर 6 चम्मच

-हींग चौथाई चम्मच

-यीस्ट एक चम्मच

-गेंहू का आटा 250 ग्राम

-चीनी 2 चम्मच

-पानी

-स्वादानुसार नमक

-तेल

कचौरी स्टफिंग बनाने की विधि-

इसकी स्टफिंग बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरे में उड़द की दाल का पाउडर को डालकर उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। फिर इसको करीब 30 मिनट तक ऐसे ही रखकर छोड़ दें। इसके बाद जब फूला जाए और ड्राई हो जाए तो इसमें लाल मिर्च पाउडर , सौंफ पाउडर, नमक, धनिया पाउडर और हींग डाल दें। फिर आप इसको गर्म पानी की सहायता से सोफ्ट बना लें।

बेक्ड कचौरी बनाने की रेसिपी-

इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरे में गेंहू का आटा, चीनी, पानी और यीस्ट डाल दें। फिर इन सबको मिलाकर इसका अच्छे से आटा गूंथकर एक घंटे के लिए रखकर छोड़ दें। इसके बाद आप इसमें थोड़ा सा तेल डालकर इसका पैटी जैसा शेप बनाएं। फिर आप इस पैटी के बीच उड़द दाल की स्टफिंग भरकर बेलन की मदद से 6 या 7 इंच इसे बेल दें। इसके बाद आप एक बेकिंग ट्रे लेकर उसमें तेल लगाएं। फिर आप इन स्टफ्ड पैटीज को 160 डिग्री पर प्रीहिट ओवन में क्रिस्पी होने तक इन्हें बेक करें। अब आपकी बेक्ड कचौरी बनकर तैयार हो रई है। फिर आप इसको गरमागरम सब्जी के साथ सर्व करें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031