रायपुर में सीपीपीसी खुलने से पेंशनरों की दिक्कतें दूर होने की उम्मीद
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बैंक प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। जिसके कारण राज्य के पेंशनर बैंक प्रशासन के मनमानी का शिकार होकर अपने मासिक पेंशन के भुगतान को लेकर परेशान होते रहते हैं। जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कोषालय द्वारा पीपीओ जारी होने के बाद पेंशन भुगतान हेतु प्रकरण को नोडल बैंक को भेज देता है और नोडल बैंक कई प्रकरणों के त्रुटि सुधार के नाम पर 6 माह से अधिक समय लगाना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझता हैं, राज्य बनने बाद सन 2000 से अबतक सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल नोडल बैंक का कार्य सम्पादन गोविंदपुरा भोपाल स्थित स्टेट बैंक से होता रहा है।अब जाकर 21 वर्ष बाद नोडल बैंक सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल का कार्य स्टेटबैंक कचहरी शाखा रायपुर स्थापना की स्वीकृति मिली है,परन्तु इसका उदघाटन लगातार टलते जा रहा है, मगर बैंक सूत्रों के अनुसार हर हाल में अक्टूबर 21 के अंतिम सप्ताह तक सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल का काम रायपुर से शुरू हो जाएगा।
बैंक से होनेवाली पेंशनरों की समस्याओं में भुगतान करने वाले बैंक द्वारा पेंशनरों के पेंशन राशि के अचानक कम हो जाने, मासिक पेंशन खाते जमा नही होने अथवा महँगाई राहत नही जुड़ने के कारण या फिर 80 वर्ष के अधिक उम्र होने पर 20% प्रतिशत राशि की वृद्धि आदि किसी भी मामलों की समस्याओं के समाधान की जानकारी देने से साफ मना कर देते हैं।यहाँ तक बुजुर्ग वरिष्ठ नागरिक होने का सम्मान भी नहीं करते। बैंक में बैठने की समुचित व्यवस्था भी नहीं रखते।कोषालय से पीपीओ (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) जारी होने के बाद कोषालय भी पेंशनर्स से पल्ला झाड़ लेते हैं और आर्थिक समस्याओं के निदान के लिये सिर्फ और सिर्फ बैंक को जिम्मेदार बताते हैं और वहीं भेजकर अपने जिम्मेदारी से मुक्त हो जाते हैं।
जारी विज्ञप्ति में पेंशनर्स फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव, पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष यशवन्त देवान,पेन्शनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा और भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल के रायपुर में खुलने पर खुशी जाहिर किया है तथा उम्मीद जाहिर किया है कि अब इसमें नियुक्त बैंक अधिकारी एवं स्टाफ अपनी संवेदनशीलता का परिचय देकर बैंक के कारण पेंशनरों को होनेवाली दिक्कतों को दूर करने में सहयोगी होंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031