डॉक्टरों की पार्टी में डांस करते वक्त एक डॉक्टर को हार्ट अटैक आया और इसके बाद उसकी मौत हो गई। साथी डॉक्टर्स उसे बचाने की हर कोशिश करते है, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। यह मामला मध्यप्रदेश के भोपाल से सामने आया है जहां एक डॉक्टर को पार्टी में डांस करते हुए अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। इस पार्टी में एमपी और कई प्रदेशों के 50 से ज्यादा डॉक्टर थे लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वो अपने साथी को नहीं बचा सके। पत्रकार अनुराग द्वारे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 1975 के एमबीबीएस बैच के डॉक्टर्स की पार्टी में गए फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सीएस जैन को डांस करते वक्त दिल का दौरा पड़ा और वे गिर पड़े। पार्टी में उस वक्त पार्टी में कार्डियोलॉजी सहित कई विभागों के 50 से ज्यादा सीनियर डॉक्टर मौजूद थे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉ जैन के आखिरी वक्त की जो वीडियो सामने आई है, उसे लोग हैरत से देख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैन अपने कई साथियों के साथ काफी मस्ती कर रहे हैं और डांस कर रहे हैं। डांस करते हुए ही वो अचानक बैठते हैं और फिर गिर जाते हैं। तुरंत ही उनके साथी उनको देखते हैं और इलाज देने की कोशिश करते हैं लेकिन उनको बचा नहीं पाते।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031