मुंबई के लालबाग इलाके में एक निर्माणाधीन 60 मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले 19वीं मंजिल पर लगी, जो फैलकर 17 से 25 मंजिल तक पहुंच गई है। आग इतनी ज्यादा फैल चुकी है कि इमातर से सिर्फ धुंए का गुबार निकलता दिखाई दे रहा है। जानकारी के तहत आग करी रोड इलाके में मौजूद अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लगी है, मौके पर दमकल की गाडय़िां मौजूद हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। निर्माणाधीन इमारत होने के कारण इसमें फिलहाल कोई नहीं रह रहा था। हालांकि, इमारत में मजदूर मौजूद हो सकते हैं। दमकल विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक शख्स इमारत की बालकनी में लटका हुआ दिखाई दिया, लेकिन बाद में वह नीचे गिर गया। जिस इमारत में आग लगी है वह आवासीय इलाके में है। इसके आसपास अन्य कई इमारतें भी मौजूद हैं। भले ही इमारत में ज्यादा लोग न हों, लेकिन आग से आसपास के अपार्टमेँट में रह रहे लोगों को खतरा उत्पन्न हो गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031