डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर हर कोई हैरान है। क्योंकि डॉक्टरों की गलती का भुगतान मरीज को अपनी जान देकर करना पड़ा। दरअसल, यहां नाम के कंफ्यूजन में डॉक्टरों ने बुखार के मरीज का ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद उस व्यक्ति की हालत बिगडऩे लगी और मौत हो गई। इस मौत से हुए हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में हॉस्पिटल को सीज कर भर्ती मरीजों को अन्य अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। उधर मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसको लेकर हर कोई हैरान है। मामले के अनुसार नरसेना थाना क्षेत्र के गांव किरयारी निवासी 44 साल के यूसुफ को बुखार की शिकायत पर बुलंदशहर जिला मुख्यालय स्थित सुधीर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत ठीक थी लेकिन 20 तारीख की रात में डॉक्टरों ने यूसुफ का ऑपरेशन कर दिया। शुरू में बताया गया कि गॉल ब्लाइडर का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन बाद में परिजनों ने आरोप लगाया शरीर का कोई अंग निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया है। हालांकि, इस चूके के पीछे दो मरीजों के एक ही नाम का होना है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031