दोस्त की पत्नी की मौत के बाद उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ती और यह नजदीकियां कब प्यार में बदल गया पता ही नहीं चला। लेकिन अपनी दोस्त की पत्नी से नाजायज संबंध बनाने की इस शख्स को ऐसी सजा मिली कि उसने कल्पना भी नहीं की थी। कुछ ऐसा ही मामला कर्नाटक के मैसूर से सामने आया है जहां एक युवक ने अपने पिता और उसकी महिला मित्र याने कि उसकी दोस्त की पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में महिला का बेटा घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 56 वर्षीय शिवप्रकाश और 48 साल की लता के रूप में हुई है। हमले में लता का बेटा नागार्जुन में घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी सागर ने 21 अक्टूबर की रात को घटना को अंजाम दिया। वह मैसूर के बाहरी इलाके में दादादहल्ली में रहने वाली लता के घर घुस गया। वह उसके पिता शिवप्रकाश और उनकी गर्लफ्रेंड पर हंसिया से हमला कर दिया। लता के बेटे नागार्जुन ने अपनी मां को बचाने की कोशिश भी की। उसके हाथ में गंभीर चोट आई है। मर्डर करने के बाद सागर फरार है। नागार्जुन की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मैसूर दक्षिण पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस ने कहा कि शिवप्रकाश और लता के पति नागराज पुराने दोस्त थे। कुछ साल पहले नागराज की मौत हो गई, लेकिन दोनों परिवारों के बीच दोस्ती बनी रही। लता की दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। वह नागार्जुन के साथ नजदीकी संबंध बढ़ते जा रहे थे। हमला उस समय हुआ जब शिवप्रकाश 21 अक्टूबर की शाम लता के घर आया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930