रायपुर। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में गरीबों, श्रमिकों और निराश्रित लोगों को नि:शुल्क भोजन व खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराए जाने का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जरूरतमंदों की मदद के लिए जिलों में संचालित क्वारेंटाईन सेंटर एवं राहत शिविरों में 05 जुलाई को 28 हजार 923 जरूरतमंदों, श्रमिकों और निराश्रितों को नि:शुल्क भोजन एवं खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जरूरतमंद लोगों को मॉस्क, सेनेटाईजर एवं अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है। आज 05 जुलाई को प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से 1029 मास्क एवं सेनेटाईजर, साबुन आदि का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन शुरू होने से लेकर अब तक जिलों में प्रशासन द्वारा समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से संचालित राहत शिविरों के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में एक करोड़ 8 लाख 77 हजार 871 लोगों को नि:शुल्क भोजन एवं खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराया गया है। स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए अब तक 49 लाख 92 हजार 152 मास्क सेनेटाईजर एवं अन्य सामग्री का नि:शुल्क वितरण जन सामान्य को किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30