रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज में इन दिनों चुनाव माहौल शबाब पर है। आपको बता दे कि दिनांक 31 अक्टूबर को समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के लिए निर्वाचन होना है। इसी कड़ी में नर्मदा वर्मा समाज के रायपुर राज के राजप्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही है। नर्मदा वर्मा का सघन चुनाव प्रचार चल रहा है, इस दौरान एक नारा भी प्रचलित हो रहा जो यह है कि नारी के सम्मान में नर्मदा दीदी है मैदान में…। नर्मदा वर्मा रायपुर राज से एकमात्र महिला प्रत्याशी है, इस कारण उन्हें नारी शक्ति का प्रबल समर्थन प्राप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि समाज के रायपुर राज में 30 ईकाई है और 8 गांव है, जिनमें जुलुम, कांदुल, टेकारी, सेजबहार, सिंगारभाठा, कन्हेरा, लमकेनी, दरबा, गणेशपुर शमिल है। इसी प्रकार मोवा ईकाई में प्रेमनगर, आदर्श नगर, लक्ष्मी नगर, एलआईसी कालोनी, दुबे कालोनी, दलदल सिवनी, द्वारिका विहार, दया नगर, शिवा नगर, अवंति विहार, नहरपारा, कांपा और अन्य। अगर हम शहर ईकाई की बात करे तो रायपुर राज में 7 शहर ईकाई है, जिनमें धमतरी, चारामा, कांकेर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बचेली, किरंदुल शामिल है। रायपुर राज में कुल मतदाता 10978 है। चुंकि अभी मतदान को कुछ ही दिन शेष है। इस कारण रायपुर राजप्रधान पद की प्रत्याशी नर्मदा वर्मा ने अपना जनसंपर्क काफी तेज कर दिया है।
रायपुर राजप्रधान प्रत्याशी नर्मदा वर्मा का काफी लंबा सामाजिक एवं राजनीतिक रहा है। 12 अप्रैल 1956 को जन्मी नर्मदा वर्मा के पति का नाम बीआर वर्मा है, इनका निवास स्थान नव प्रोविजन स्टोर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 29 शक्ति नगर (शंकर नगर) रायपुर है। वे सन् 1980 से 1984 तक खम्हारडीह तथा 1984 से अब तक शक्ति नगर रायपुर में निवासरत् है। पेशे से व्यवसायी नर्मदा वर्मा की शैक्षणिक योग्यता हायर सेकंडरी रही है।
नर्मदा वर्मा का राजनीतिक सफरनामा:-विगत 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य, वर्ष 2000 से 2002 तक शहर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महामंत्री, सच्चिदानंद उपासने के शहर भाजपा अध्यक्ष के कार्यकाल में कार्यकारिणी सदस्य, वर्तमान में भाजपा के निर्देशों को सक्रियता से पालन एवं संगठन तथा सत्ता पदाधिकारियों के आदेशों का अनुशरण करना, अपने विधानसभा एवं वार्ड स्तर पर विभिन्न महिला स्व सहायता समूहों को दिशा निर्देश देना और उनके हर क्रियाकलापों से जुड़कर कार्यक्रमों को सफल बनाना, विगत 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के चुनावों में चाहे वह लोकसभा, विधानसभा एवं नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के हित में निर्देशानुसार कार्य किया। वर्ष 1994 में कालीमाता वार्ड एवं वर्ष 2015 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी रही, वर्तमान में भाजपा शहर महिला मोर्चा की विशेष आमंत्रित सदस्य। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य।
नर्मदा वर्मा की सामाजिक गतिविधियां:-छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय निर्देशों के अनुरुप महिला मोर्चा की प्रमुख की रूप में महिला उत्थान, साक्षरता, क्रीड़ा प्रतियोगिता तथा वर्तमान में निर्वाचित राजप्रधान के रूप में अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन। वर्तमान में केन्द्रीय (प्रदेश)अध्यक्ष पद के चुनाव स्थगित होने के पश्चात नर्मदा वर्मा को पुन: केन्द्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव 9 मई 2018 को कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया चुंकि मेरे द्वारा निष्पक्ष चुनाव कराकर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 72वां साल के इतिहास में पहली बार महिला चुनाव अधिकारी के द्वारा सफल चुनाव कराकर केन्द्रीय अध्यक्ष को शपथ दिलाई गई। वर्तमान में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के राजप्रधान पद का निर्वहन करते हुए मेरे एवं राज कार्यकारिणी द्वारा सामाजिक प्रकरणों का निपटारा किया जाता है जो कि कोर्ट एवं कानूनी कार्यवाही से लोग बच जाते है। पाक कला प्रदर्शन, रंगोली प्रतियोगिता, शहर के विभिन्न वार्डों में महिला महिला मोर्चा संगठन खड़ा कर महिलाओं में सामाजिक समरसता हेतु ठोस कार्यक्रम तैयार कर क्रियान्वयन करना। विशेषकर बसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम करवाना एवं समाज रत्नों का सम्मान कराना। समाज के महिलाओं द्वारा वार्षिक बसंतोत्सव, तीज मिलन, होली मिलन, दीपावली मिलन, जलसा कार्यक्रम कराना।
नर्मदा वर्मा का रचनात्मक एवं संगठनात्मक कार्य:-भाजपा संगठन से जुड़कर सामाजिक मंच से भी आत्मीयता से जुड़ी हुई है। एवं सामाजिक कार्यक्रमों में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करना। शहर के विभिन्न वार्डों में भाजपा तथा कुर्मी समाज का वार्डवार संगठन ईकाई स्थापित कर सक्रिय सामाजिक एवं राजनैतिक उत्थान हेतु कार्यक्रम करना। वर्तमान में रायपुर महानगर के चारों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सामाजिक संगठन कर 30 ईकाइयों में बांटा गया है।
स्वास्थ्य शिक्षा एवं महिलाओं के क्षेत्र में नर्मदा का योगदान:-शहर के विभिन्न वार्डों में समय-समय पर महिला स्वास्थ्य रोग परीक्षण समाज व नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर, विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के माध्यम से लाभ पहुंचाना। महिला एवं बच्चों के लिए नेत्र रोग निवारण शिविर आयोजन वार्ड में किया गया। वार्ड स्तर पर विकलांग व्यक्तियों के लिए शिविर, समाज स्तर पर ट्रायसायकल दिलाना। बेरोजगार 75 महिलाओं के आर्थिक उन्नति एवं स्वावलंबन हेतु बुनकर संघ से चरखा, अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण तथा जुट से जुड़े लघु उद्योग से संबंधित सामग्री बनाने में प्रयासरत रही। अपने विधानसभा एवं वार्ड स्तर पर करीब 40 महिला स्व सहायता समूहों का गठन व पंजीयन स्वयं के द्वारा कराया गया।
वर्तमान में विभिन्न पदों पर पदासीन नर्मदा वमार्:-राजप्रधान छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कुर्मी महासभा, संचालक लक्ष्मी महिला नागरिक सहकारी बैंक रायपुर, अध्यक्ष जनशक्ति स्व सहायता समूृह शक्तिनगर रायपुर, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय मानव अधिकार निगरानी समिति छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिल भारतीय मानव अधिकार निगरानी समिति, कार्यकारिणी सदस्य शहर जिला रायपुर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031