घरेलू कलह से त्रस्त एक महिला का एक युवक से निगाहें चार हो गई, और युवक के द्वारा मिलते सहानुभुति कब प्रेेम संबंध में बदल गया उसे पता ही नहीं चला। अब वह युवक के प्यार में इस कदर डूब चुकी थी कि वो अपने पति को रास्ते से हटाने की तरकीब सोचने लगी। और एक दिन अपने प्रेमी के साथ मिलकर आखिरकार वारदात को अंजाम दे ही दिया। महिला ने अपने पति की हत्या करवा दी, और इतना ही नहीं वह पति के शव के साथ रात सोई रही। 52 दिन बाद सामने मामला सामने आया तो हर किसी का मुंह खुला का खुला रह गया। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से यह मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पूरा घटनाक्रम सितंबर महीने का है। यहां 6 सितंबर को चिनोर की पुलिस को पुरानी नहर में एक बॉडी मिलने की सूचना मिली। इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। लगभग 20 दिन की जांच के बाद बॉडी की शिनाख्त पोषण सिंह रावत देवरी कला गांव के रूप में हुई। पुलिस को यह भी पता चला कि पोषण सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी पत्नी बसंती देवी ने दर्ज कराई है। इतनी सूचना के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने बसंती देवी से पूछताछ शुरू की तो वह पुलिस के सवालों में उलझ गई। इसके बाद पुलिस का शक उसके ऊपर बढऩे लगा। पुलिस ने सख्ती तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी। इसके मुताबिक बसंती और पोषण की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी थे। पोषण को शराब पीने की लत थी और इसके चलते आए दिन पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती रहती थी। इसी बीच घरेलू कलह से तंग बसंती की निगाहें मनीष रावत से चार हो गईं। घर के हालात से बेजार बसंती को मनीष की सहानुभूति मरहम सरीखी लगी और दोनों की प्रेम कहानी आगे बढऩे लगी। इसके बाद मनीष और बसंती मिलकर पोषण को अपने रास्ते से हटाने की तरकीबें सोचने लगे। योजना के मुताबिक चार सितंबर को मनीष बसंती के घर जा पहुंचा। बसंती ने दोनों बच्चों को कहीं और भेज दिया और मनीष के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद मनीष वहां से भाग निकला और शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगा। इधर बसंती ने पति के शव को चादर से इस तरह से ढक दिया कि देखने वालों को लगे कि वह सो रहा है। इसीलिए बच्चों को भी लगा कि उनके पिता सो रहे हैं। अगले दिन भी बसंती ने यह ड्रामा चालू रखा और बात फैलाई कि पोषण आराम कर रहा है। उधर अगली रात मनीष अपने एक अन्य दोस्त को लेकर बसंती के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों ने मनीष को बाइक पर इस तरह बिठाया, जिसे देखकर लगे कि तीन लोग बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे हैं। दोनों ने शव को ले जाकर नहर में फेंक दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031