धरमजयगढ़। विगत दिनों पत्थलगांव में हुई ह्रदय विदारक घटना में घायलों को देखने एवं कुशलक्षेम जानने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारीगण बटुराकछार पहुंचे। जिसमें मुख्य रूप से ओपी चौधरी प्रदेश मंत्री पूर्व कलेक्टर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला, जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला महामंत्री अरूण धर दिवान, धर्मजयगढ़ से किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य टीकाराम पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीलमणी पटेल, महामंत्री अनिल पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशी पटेल, बाकारूमा से जिला मंत्री लिनव राठिया, पूर्व डीडीसी हरिश्चंद्र राठिया, महामंत्री टिमन बारिक, घरघोड़ा से मंडल अध्यक्ष सहनू पैंकरा, राधेश्याम राठिया, संतोष राठिया, जनेश्वर मिश्र,सुनील ठाकुर उपस्थित रहे। ओपी चौधरी ने बूढ़ा देव की जय बोटराकछार के समस्त जनता की जय के साथ घायल परिवारों को संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आदिवासियों के साथ अन्याय कर रही है। कांग्रेस की सरकार यूपी में जाकर मृतकों को 50-50 लाख की मुआवजा दे सकती है और वहां के घायलों को 10-10 लाख मुआवजा दे सकती है तो यहां अपने ही राज्य में मृतक को एक करोड़ रूपए और घायलों को 25-25 लाख मुआवजा क्यों नहीं दे सकती है। हम दुख की इस घड़ी में सभी घायलों के साथ है, और उन्हें मुआवजा दिलाने के लिए जो भी लड़ाई लडऩी पड़ेगी आखिरी दम तक लड़ेंगे और उन्हें मुआवजा दिला कर रहेंगे। पिछले दिनों हक की लड़ाई के लिए पत्थलगांव में चक्का जाम किये थे हमारे खिलाफ सरकार ने एफआईआर दर्ज कराई है। हम ऐसे एफआईआर से डरने वाले नहीं न किसी भाजपा कार्यकर्ता को डरने की जरूरत है। आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार गांजा की तस्करी, शराब बेचने वाले, के साथ खड़ी है मगर आम जनता और आदिवासी के साथ खड़ी नही हो सकती है। ट्रांसफर उद्योग चलाने वाली यह सरकार भ्रष्ट्राचार, लूट-पाट, हत्या, डकैती जैसी घटनाओं को को बढ़ावा दे रही है। जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित करते हुए पीडि़त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया और कहा कि हम ठाकुर देव के सामने खड़े होकर बोल रहे हैं कि हम यहां कोई राजनीति करने नहीं आए हैं बल्कि हम इस दुख की घड़ी में बटुरा कछार के घायलों के हक के लिए उन्हें न्याय दिलाने के लिए आए हैं और उन्हें जब तक हक नहीं मिल जाता है हम हक की जो लड़ाई लडऩी पड़ेगी आखिरी दम तक लड़ेंगे।वोट आप किसी को भी दें वह आपका अधिकार है। अभी हम दुख में संवेदना व्यक्त करने आये है,पिड़ित परिवार से मिलने आए हैं। गुरूपाल भल्ला, लिनव राठिया, टीका राम पटेल, हरिश्चंद्र राठिया, राधे श्याम राठिया संतोष राठिया, शहनु पैंकरा ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार कका बबा की लड़ाई में आम जनता पिस रही है। दोनों दिल्ली की दौड़ लगाने में व्यस्त हैं, कांग्रेस विधायक भी निष्क्रिय है अपने ही आदिवासी भाईयों को हक दिलाने में नाकाम है। आभार व्यक्त बटूराकछार के सरपंच और बीडीसी ने किया। सभी ने घायलों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया और घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। और पत्थल गांव में हुई घटना को लेकर कड़ी निंदा की और शासन प्रशासन की घोर लापरवाही बताया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवमती राठिया, मनमोहन राठिया, जनपद पंचायत सदस्य अशोक राठिया,सरपंच कमला राठिया,शितल दास महंत, सरपंच बटुराकछार,मनबोध राठिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। भाजपा नेताओं के सभा समाप्त होने के तुरंत बाद कांग्रेस विधायक लालजित सिंह राठिया बटुराकछार पहुंच कर 10-10 हजार मुआवजा देने की बात कही जिसे घायल परिवारों ने इंकार कर दिया। इसके बाद सभी आदिवासी नेता लामबंद होकर घरघोड़ा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि 26 अक्टूबर तक मांगें नहीं पूरी हुई तो 27 अक्टूबर को चक्का जाम करेंगे। दवाब बढ़ता देख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक एक लाख मुआवजा देने की घोषणा की मगर घायलों को कुछ कांग्रेसी नेता उनसे झूठ बोल कर की सभी घायलों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 25-25 लाख दिलायेंगे कहकर रायपुर लें गये। बाद में उक्ताशय की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ता को मिली कि घायलों को झूठ बोलकर उनके साथ छलावा किया गया है। भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़ी निन्दा करती है और घायलों को 25-25 लाख के मुआवजे देने की मांग करती है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी घायलों को मुआवजा दिलाने हर संभव कोशिश करेगी।आदिवासी के साथ छलावा किया गया है यह आदिवासीयों के साथ मजाक है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930