रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रख्यात गांधीवादी विचारक डॉ. एस. एन. सुब्बाराव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री बघेल ने कहा है कि डॉ. सुब्बाराव शांति के सिपाही थे। उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए मानवता की सेवा की। डॉ. सुब्बाराव 13 वर्ष की उम्र में ही भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ गये थे। डॉ. सुब्बाराव ने चंबल के कुख्यात डकैतों से आत्मसमर्पण करवा कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा। उन्होंने नेशनल यूथ प्रोजेक्ट की भी स्थापना की थी।
गांधीवादी विचारक डॉ. सुब्बाराव के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया
Previous Articleटीसीटीवी रणनीति से कोरोना को पछाड़ने की तैयारी
Next Article अल्प वर्षा के संकट से निपटने में हुई बड़ी सुविधा
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















