
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बड़े पिताजी श्यामाचरण बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी किये अपने शोक संदेश कहा कि बड़े दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि सामाजिक रूप से आजीवन सक्रिय रहे, मेरे अभिभावक, मेरे बड़े पिता जी श्यामाचरण बघेल जी आज स्वर्ग सिधार गए। उनका मार्गदर्शन और प्यार मुझे सदैव मिलता रहा, उनकी कमी आजीवन खलती रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। आपको बता दें कि स्वर्गीय श्यामाचरण बघेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो बार केन्द्रीय अध्यक्ष रहे।


















