रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल मोर्चे पर कामयाबी दिलाने वाले 7 जवानों को छत्तीसगढ़ शौर्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन जवानों को यह सम्मान एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर किया जायेगा। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। इन 7 जवानों में 2 दंतेवाड़ा में पदस्थ है और 5 जवान नारायणपुर जिले में पदस्थ है, वहीं एक सहायक उप निरीक्षक, चार प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक शामिल हैं। देखें आदेश



















