रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के लिए रविवार 31 अक्टूबर को निर्वाचन होना है। समाज के चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों का सघन चुनाव प्रचार चल रहा है। जहां एक तरफ उम्मीदवार मतदाताओं के घर-घर दस्तक दे रहे है तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया के जरिये भी अपनी बात पहुंचा रहे हैं। चुनाव प्रचार की इसी कड़ी में मनवा कुर्मी समाज का चुनावी माहौल सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, इस दौरान आकर्षक नारे भी वायरल हो रहे है। इन्ही वायरलों में एक नारा गुलाब जामुन के लिए खोवा जरुरी है, मनवा कुर्मी समाज के लिए चोवा जरुरी है…। इसी कड़ी में एक और नारा तेजी से वायरल हो रहा है जो त्याग, तपस्या और बलिदान, यही है उमाकांत की पहचान…है। उम्मीदवारों के समर्थकों द्वारा बनाये गये इन नारों से समाज के मतदाताओं को रिझाने का भागीरथी प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्याशीगण तरह-तरह के संचार माध्यमों से चुनाव प्रचार कर रहे है।
छत्तीसगढ़ मनवा कुमी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चोवाराम वर्मा का परिचय
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चोवाराम वर्मा का समाज सेवा का काफी लंबा अनुभव है। चोवाराम वर्मा तिल्दा राज के पूर्व राजप्रधान रह चुके है तथा वर्तमान में तिल्दा के संरक्षक है। चोवाराम वर्मा का निवास स्थान ग्राम जरौदा पोस्ट तर्रा जिला रायपुर है। श्री वर्मा का सामाजिक क्षेत्र में भी सहभागिता रही है जिनमें संरक्षक-छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज (लगातार 4 वर्ष), अपील समिति सदस्य छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, पूर्व राजप्रधान-तिल्दा राज, पूर्व केन्द्रीय युवा उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय युवा समाज, पूर्व उपराज मंत्री-तिल्दा राज, पूर्व केन्द्रीय सदस्य छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, पूर्व सदस्य अखिल भारतीय कूर्मी समाज, पूर्व कार्यवाहक अपील प्रभारी छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, पूर्व सदस्य तिल्दा राज कार्यकारिणी, और आपको यह भी बता दें कि इस तरह से चोवाराम वर्मा को सन्1986 से 35 वर्षों का लंबा सामाजिक अनुभव है। समाज के वर्तमान चुनावी परिदृश्य के मुताबिक चोवाराम वर्मा भी केन्द्रीय अध्यक्ष पद के योग्य एवं अनुभवी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031