रायपुर। छत्त्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रीमती अनिता वर्मा का सघन चुनाव प्रचार जारी है। वे गांव-गांव शहर-शहर भ्रमण कर मतदाताओं के घर-घर जाकर दस्तक दे रही है। इस दौरान वे मतदाताओं से वे अपनी बात रख रही है और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती अनिता वर्मा का जीवन परिचय
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती अनिता वर्मा का जन्म 29 अगस्त 1970 को ग्राम देवादा पाटन दुर्ग में हुआ। इनके पिताजी स्व.श्री जवाहर वर्मा है तथा पति चितरंजन प्रसाद वर्मा है। आपको बता दें कि अनिता वर्मा पाटन के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पूर्व अध्यक्ष रहे स्व.श्री केजुराम वर्मा की पुत्रवधू है। श्रीमती वर्मा की शैक्षणिक योग्यता एमए (हिंदी, अर्थशास्त्र) है। श्रीमती वर्मा का वर्तमान निवास स्थान सड़क नंबर 6, प्लाट नंबर 15 प्रगति नगर, रिसाली, भिलाई जिला दुर्ग है।
सामाजिक पद:-
प्रदेश महिला अध्यक्ष-सर्व पिछड़ा वर्ग महासभा, अध्यक्ष-महिला कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर (वर्ष 2009 से 2013) (प्रथम अध्यक्ष एवं संगठन संयोजक), महामंत्री-छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज (वर्ष 2013 से 2015), संरक्षक-महिला कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर (वर्ष 2014 से 2015)
उलब्धियां:-
कार्यक्रम संकल्प के माध्यम से कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 बार सर्व समाज के लिए पहला 2 मई 2012 से 25 मई 2012, 1 अक्टूबर 2012 से 3 नवंबर 2012, 3 जून 2013 से 30 जून 2013, स्पोकन इंग्लिश शिक्षण 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2012।
स्वास्थ्य जांच एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 बार:-महिलाओं का संपूर्ण जांच एवं उपचार, अस्थि संबंधी जांच एवं उपचार, कैंसर जांच एवं परीक्षण कार्यक्रम, महिलाओं एवं पुरुषों से संबंधित जांच एवं उपचार, रक्त जांच एवं बीपी, शुगर जांच, सिकलसेल परीक्षण, दंत परीक्षण शिविर, न्यूट्रिशियन कन्सलटेंट, महिलाओं में गर्भाशय कैंसर की जांच एवं बचने के उपाय।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031