रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने केबिनेट मंत्रियों कवासी लखमा, डॉ. शिव डहरिया, अमर भगत, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन कुलदीप जुनेजा, डॉ. किरणमयी नायक चेयरमेन महिला आयोग के साथ उर्जा विभाग के स्टाल पहुंचे। हर्ष गौतम एमडी सीएसपीसीएल ने अपने टीम के साथ गुलदस्ता भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही प्रदर्शनी में लगे मॉडलों का अवलोकन किया। हाफ बिजली बिल माफ योजना के तहत मिली छूट की राशि को बीपी नंबर और मोबाइल नंबर बताने पर लोगों को स्टाल में ऑनलाइन वाइस आडियो के साथ जानकारी बताने के मॉडल, जैसे सीएम साहब, कवासी लखमा, शिव डहरिया, किरणमयी नायक, हेमंत वर्मा चेयरमेन विद्युत नियामक आयोग ने खुद को मिले छूट की राशि को देखे और सुनने के बाद मॉडल की सभी ने सराहना किये। फिर सीएम साहब ने मोर बिजली एप एवं गोबर से बिजली उत्पादन मॉडल की तारीफ करते हुए मॉडल को योजना बनाकर विस्तार करने की बात कही। उक्त जानकारी नोडल आफिसर (ऊर्जा) मनोज वर्मा ने दी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031