रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए वैसे तो 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, लेकिन रोचक मुकाबला उमाकांत वर्मा और चोवाराम वर्मा में देखने को मिल रहा है। इस तरह से समाज की चुनाव बिसात पर उमा-चोवा के बीच कड़ी टक्कर है। कल 31 अक्टूबर को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के लिए मतदान होना है। वर्तमान में जो चुनावी परिदृश्य देखने को मिल रहा है उससे ऐसा लगता है कि उमा-चोवा के बीच कड़ी टक्कर है क्योंकि इन दोनों का समाज के सभी 10 राजों में धुंआधार जनसंपर्क चल रहा है। इन दोनों का काफिला गांव-गांव पहुंच रहा है जहां इन्हे प्रबल जनमसर्थन भी मिल रहा है। इधर समाज के मतदाता भी खामोशी के साथ चुनावी परिदृश्य को देख रहे हैं तथा अपनी पसंद के अनुसार मतदान करेंगे और अपने समाज का मुखिया चुनेंगे। लेकिन समाज की चुनावी गतिविधियों में दिलचस्पी रखने वाले लोगों में चुनावी चर्चा जोरों पर है। चर्चा के इस दौर में जो बातें निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए चोवाराम वर्मा और उमाकांत वर्मा के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों प्रत्याशी अपने-अपने लाव लश्कर के साथ एक-दूसरे के क्षेत्र में सेंधमारी करने से भी नहीं चूक रहे है। बहरहाल इन दोनों प्रत्याशियों का धुंआधार जनसंपर्क जारी है। कुल मिलाकर राज्य के गांवों में चुनावी नजारा देखने को मिल रहा है, एक का काफिला गुजरा नहीं कि दूसरा का काफिला पहुंच जाता है।
छत्तीसगढ़ मनवा कुमी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चोवाराम वर्मा का परिचय
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चोवाराम वर्मा का समाज सेवा का काफी लंबा अनुभव है। चोवाराम वर्मा तिल्दा राज के पूर्व राजप्रधान रह चुके है तथा वर्तमान में तिल्दा के संरक्षक है। चोवाराम वर्मा का निवास स्थान ग्राम जरौदा पोस्ट तर्रा जिला रायपुर है। श्री वर्मा का सामाजिक क्षेत्र में भी सहभागिता रही है जिनमें संरक्षक-छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज (लगातार 4 वर्ष), अपील समिति सदस्य छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, पूर्व राजप्रधान-तिल्दा राज, पूर्व केन्द्रीय युवा उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय युवा समाज, पूर्व उपराज मंत्री-तिल्दा राज, पूर्व केन्द्रीय सदस्य छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, पूर्व सदस्य अखिल भारतीय कूर्मी समाज,पूर्व कार्यवाहक अपील प्रभारी छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, पूर्व सदस्य तिल्दा राज कार्यकारिणी, और आपको यह भी बता दें कि इस तरह से चोवाराम वर्मा को सन् 1986 से कई वर्षों का लंबा सामाजिक अनुभव है। समाज के वर्तमान चुनावी परिदृश्य के मुताबिक चोवाराम वर्मा भी केन्द्रीय अध्यक्ष पद के योग्य एवं अनुभवी है।
छत्तीसगढ़ मनवा कुमी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाकांत वर्मा का परिचय
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी उमाकांत वर्मा पिता स्व.श्री लोकनाथ वर्मा ग्राम अल्दा (तिल्दा राज) शासकीय सेवा उप संचालक (वित्त विभाग) शिक्षा एमकाम, एमए अर्थ.(पी)एलएलबी अध्ययनरत है। इन समाजिक अनुभव इस प्रकार है-नगर ईकाई सिमगा के अध्यक्ष वर्ष 1994 से 2000 तक 6 वर्ष, राजप्रधान तिल्दा राज वर्ष 2002 से 2005 तक 4 वर्ष, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष वर्ष 2009 से 2018 तक 9 वर्ष, संरक्षक तिल्दा राज वर्ष 2009 से 2015 तक, छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज का प्रदेश महासचिव वर्ष 2016 से निरंतर, केन्द्रीय उच्चाधिकार जांच समिति अध्यक्ष वर्ष 2012 से 2018 तक, अखिल भारतीय कूर्मि महासभा का कार्यकारिणी सदस्य वर्ष 2018 से अब तक, इसके बाद अभी 2021 में अखिल भारतीय क्षत्रिय कूर्मि समाज के प्रदेश अध्यक्ष है। उमाकांत वर्मा का रचनात्मक कार्य का भी काफी लंबा अनुभव रहा जो इस प्रकार है-अपने कार्यकाल में स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ प्रारंभ किया, कूर्मी छात्रावास नेवरा 30 हजार वर्गफीट का पट्टा दिलाया, डॉ.खूबचंद बघेल शिक्षण समिति की स्थापना, वैवाहिक पत्रिका परिणय पुष्प का प्रकाशन प्रारंभ कराया, 25 वर्ष से बंद भोला कूर्मी छात्रावास को पुन: खुलवाने, राज पुनर्गठन कर 2 राज बनाने, दो राजों को महिला राजप्रधान के लिए आरक्षित करने, नरदहा भवन निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान, मृतक भोज में कलेवा वर्जित कराने, कफन के बदले फूल व श्रीफल चढ़ाने की परंपरा चलाने के लिए उसे लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में 12 लाख प्राप्त कर उसे 1 करोड़ 20 लाख कर चार्ज में दिया। इस तरह से समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष के प्रत्याशी उमाकांत वर्मा का काफी लंबा अनुभव रहा है। इस कारण चुनावी माहौल में जो चर्चाएं चल रही है उससे ऐसा लगता है कि उमाकांत वर्मा ही केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए काफी योग्य एवं अनुभवी है।
मनवा कुर्मी समाज की चुनावी बिसात पर उमा-चोवा के बीच मुकाबला रोचक
Previous Articleछत्तीसगढ़ राज्य में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, देखे सूची…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















