रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर पोषक और औषधीय गुणों से भरपूर मुनगा पौधे का बड़े पैमाने पर रोपण किया जा रहा है। कांकेर जिले के सभी स्कूल, आश्रम-छात्रावास एवं आंगनबाडिय़ों में मुनगा के पौधे का रोपण किया जा रहा है। कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिशुपाल शोरी ने आज जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर और प्राथमिक विद्यालय ईच्छापुर के परिसर में मुनगा के पौधों का रोपण कर इस अभियान का शुरूआत किया। इस अभियान के तहत् कांकेर जिले के कुल 2442 विद्यालयों और 188 आश्रम-छात्रावास एवं 2108 आंगनबाड़ी केन्द्रों के परिसरों में मुनगा के पौधे का रोपण किया जा रहा है। जिले में 1591 प्राथमिक विद्यालय, 608 माध्यमिक विद्यालय, 107 हाईस्कूल और 136 हायर सेकेण्डरी स्कूल है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031