रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां मालवीय रोड स्थित नवीन जवाहर बाजार में 14 व्यापारियों को मालिकाना हक का चाबी सौंपते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। पुराने और जर्जर दुकानों को तोडड़कर जवाहर बाजार में नई दुकानें बनाया गया है। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा इस ऐतिहासिक स्थल पर जवाहर बाजार व्यवसायिक परिसर सह पार्किंग निर्माण किया गया है। नगर निगम के स्वामित्व अंतर्गत लगभग 71 दुकानें निर्मित की गई है। स्मार्ट सिटी के महत्वकांक्षी परियोजना के तहत जवाहर बाजार का निर्माण लगभग 24 करोड़ रूपए की लागत से बनाया गया है। नए स्वरूप में यहां 2433 वर्ग मीटर में आवश्यक अधोसंरचना जैसे सड़क निर्माण, नाली, पार्किंग, आदि का निर्माण हुआ है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप व्यापारियों को बेहतर व्यवसायिक सुविधाएं और निश्चिंता के साथ व्यापार करने के लिए पूरे प्रदेश में इस प्रकार की योजना पर काम किया जा रहा है। डॉ. डहरिया ने कहा कि नवीन जवाहर बाजार रायपुर को मॉडल और आकर्षक बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। भू-तल और प्रथम तल में दुकानें आबंटन के साथ ही द्वितीय और तृतीय तल में भी आकर्षक दुकानें बनाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। डॉ. डहरिया ने महापौर श्री ढेबर और संबंधित आधिकारियों को राशि अंतरित होने के बाद तत्काल नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रायपुर के गोल बाजार का भी व्यवस्थापन करके उसे भी सुन्दर और सुविधाजनक बाजार के रूप में विकसित करने की योजना है। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, एमआई मेंबर अंजली विभार, शीतल कुलदीप, सुंदर जोगी, आयुक्त नगर निगम सौरभ कुमार, जवाहर बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुभाष बजाज सहित पार्षद व अन्य व्यापारीगण उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930