भटगांव। नगर पंचायत भटगांव के वार्ड नम्बर 12 झुमरपाली व प्रगति नगर के निवासियों को पी एम आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा हैं। सरकार जहां आवास योजना के तहत लोगों को भले ही मकान देने लाख दावा कर रही हो लेकिन उनके ही नुमाइंदे गरीबों को योजना का लाभ देने से इंकार कर रहें हैं।

झुमरपाली वार्डवासियों से मिली जानकारी के मुताबिक विगत 40 वर्ष पहले से उसी स्थान पर निवासरत है और उनके पीढियां भी उसी स्थान पर निवासरत रही हैं। बावजूद उन लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। वहीं वार्डवासियों ने आगे बताया कि जिस स्थान पर वर्तमान में लोग रह रहे हैं उनको पहले आबादी घोषित किया गया था, लेकिन अब राजस्व विभाग की लापरवाही के चलते शासकीय रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं किया गया और यहाँ के लोगों को पीएम आवास का लाभ नहीं देने के उद्देश्य से घास जमीन बना दिया गया। विगत कई वर्षों से वार्ड के पार्षदों व अध्यक्षों ने भी झुमरपाली को आबादी घोषित करने कलेक्टरों को आवेदन प्रेषित कर चुके हैं बावजूद झुमरपाली को आबादी में परिवर्तित नहीं किया जा रहा जिससे यहाँ के निवासियों को पीएम आवास जैसे योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा हैं।

सबसे बड़ी बात की उसी स्थान पर झुमरपाली वासियों को सरकार के चलाए जा रहें स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का लाभ सहित कई योजनाओं का लाभ दिया गया है। साथ ही साथ मूलभूत सुविधा भी वर्तमान में दिया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930