अमलेश्वर (पाटन)। संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा (अ) के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला अमलेश्वर में सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। शाला परिसर में मुनगा, कटहल, आम सहित फलदार, छायादार पौधे रोपित किये गये। साथ ही एक-एक पौधे को गोद लेकर संरक्षित करने संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू (मोनू) एवं सरपंच सुश्री नन्दिनी पठारी ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए पेड़ लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाकर एवं उन्हें संरक्षित करके वातावरण को शुद्ध रखा जा सकता है, संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने कहा कि हम जितने पेड़ लगाएंगे प्रकृति को उतने ही बेहतर तरीके से सहेज पाएंगे, बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण हरियाली से ही मिलती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू (मोनू), सरपंच सुश्री नन्दिनी पठारी, ललित कुमार बिजौरा संकुल शैक्षिक समन्वयक पाहन्दा (अ), पटवारी अश्वनी वर्मा, सचिव बलदाऊ गेंड्रे, हिमांशु शर्मा (पंच), संदीप साहू (पंच), पार्वती साहू (पंच), नीलिमा ठाकुर, पुष्पांजलि ठाकुर, संतोष शर्मा, कल्पना शर्मा, व्ही. शर्मा, मंजूलता चन्द्राकर, गंगोत्री नायक, डमेश्वरी बंछोर, अभिलाषा ठाकुर, सीमा दीवान, उषा वर्मा, सरोज ठाकुर, सीमा अनंत, शालिनी देवांगन, योगेश साहू, जीतू चक्रधारी, मेघनाथ साहू, गजाधर साहू, प्रभु पेंटर सहित पंचगण, शाला प्रबन्धन समिति के सदस्यगण, मध्यान्ह भोजन संचालन समूह के सदस्यगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031