कोण्डागांव। त्योहारी सीजन को देखते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सभी नगरीय निकायों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् विगत दिनों नगरपालिका एवं राजस्व विभाग के टीम द्वारा लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग एवं शहर के मुख्य मार्गों में लगने वाली दुकान संचालकों को अतिक्रमण न कर दुकानों से निकलने वाले कचरों को स्व-सहायता समूह द्वारा चलाये जा रहे सफाई वाहनों में ही डालने को कहा। इसके अतिरिक्त सड़क पर यातायात का दबाव कम कर दुर्घटना की संभावना को कम करने के लिए नालियों पर दुकान न लगाने के निर्देश दिये। इस हेतु एसडीएम गौतमचंद पाटिल एवं नगरपालिका सीएमओ सूरज सिदार द्वारा स्वयं सड़कों पर उतर कर लोगों को समझाईश दी गई।
कलेक्टर के निर्देश पर बंधातालाब की हुई सफाई
शनिवार को कलेक्टर एवं एसपी द्वारा बंधातालाब का निरीक्षण के दौरान बंधातालाब की सफाई कराने हेतु नगर पालिका को निर्देशित किया था। जिसके अनुसार रविवार को नगरपालिका द्वारा पालिकाकर्मियों एवं विभिन्न एनजीओ तथा सामाजिक समूहों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें तालाब में उपजे खरपतवारों एवं जलकुम्भीयों को तालाब से निकालते हुए आस-पास के कचरों को भी साफ किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031