शकुन शास्त्र के अनुसार दिवाली की रात अगर कुछ जीव घर में या घर के आसपास नजर आ जाएं तो इसे माता लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना जाता है.
बिल्ली
शकुन शास्त्र के मुकाबिक बिल्ली को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है. कहते हैं कि दिवाली की रात अगर घर में बिल्ली या घर के आसपास बिल्ली दिखाई दे तो ये मां लक्ष्मी के आने का सूचक होती है. माना जाता है कि दिवाली की रात बिल्ली दिखने से घर में खुशहाली आने लगती है.
छिपकली
छिपकली घर में अक्सर दिख ही जाती है। अगर यह दीपावली की रात की रात को घर में कहीं दिख जाए तो यह काफी शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है.
उल्लू
मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू भी दिवाली की रात को दिखाई देना शुभ माना जाता है. अगर आपको भी दिवाली की रात उल्लू दिखाई देता है तो इससे सालभर घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है. इसको देखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
छछूंदर
चूहे की तरह दिखने वाला ये छोटा सा जानवर छछूंदर भी दिखना अच्छा नहीं माना जाता है. लेकिन शकुन शास्त्र में कहा गया है कि दिवाली की रात छछूंदर दिखना शुभ होता है, मान्यता है कि ऐसा करने से घर की आर्थिक तंगी दूर होती है और परिवार के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं.
गाय
हिन्दू मान्यताओं में तो वैसे भी गाय को एक पवित्र पशु की संज्ञा दी गई है, गाय पूजनीय है. अगर आपको दिवाली की रात गाय नजर आती है तो समझ लीजिए आपके जीवन के कष्ट समाप्त होने जा रहे हैं. घर के बाहर गाय का दिखाना पारिवारिक जनों के बीच बढ़ते प्रेम को दर्शाता है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031