एक महिला को अपने सास के नाजायज संबंध का विरोध करना काफी भारी पड़ गया। महिला का इस तरह से विरोध करना आरोपी को इतना नागवार गुजरा कि उसने उसका नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया और उसके बल पर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर के स्वार की है जहां एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी ससुराल के निकट प्राथमिक विद्यालय है। उसमें तैनात एक अध्यापक का घर में आना जाना था। इस दौरान महिला की सास के साथ अध्यापक ने नाजायज संबंध बना लिए थे। वह अध्यापक का घर में आने-जाने का विरोध करती थी। इस दौरान अध्यापक ने नहाते हुए उसके नग्न फोटो व वीडियो बना ली थी। विरोध करने पर अध्यापक ब्लैकमेल करता था और इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। महिला पर दबाव बनाकर कई बार जबरन दुष्कर्म किया। इसकी भनक जब स्वजनों को लगी तो महिला को मार-पीटकर घर से निकाल दिया था। महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थकहार कर महिला न्यायालय की शरण में पहुंची। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपित शिक्षक तौफीक अहमद के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेल संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया की न्यायालय के आदेश पर महिला की ओर से अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930