अमेरिका में एक बेहद हैरान और इमोशनल कर देने वाली घटना सामने आई है. जब एक बेटा अपनी बॉयलोजिकल मां से पूरे 40 साल के बाद मिला. दरअसल, इस व्यक्ति का नाम हॉटन में हुआ था. इस व्यक्ति के जन्म के बाद उसकी मां की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इस कारण उसने अपने बच्चे को किसी दूसरी महिला को गोद दे दिया था. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इस व्यक्ति को साल 1982 में पता चला कि वह जिसके साथ रहता है वह उसकी अपनी मां नहीं है. इसके बाद उसने अपनी बायोलॉजिकल मदर की खोज शुरू की. इसके साथ ही इस व्यक्ति के दत्तक पति उसकी इस खोज का समर्थन करते रहे.
इस तरह पता चला आपकी मां के बारे में
आपको बता दें कि जब वह 12 साल का हुआ तब उसने गोद लेने वाली एजेंसी को एक पत्र लिखा. इसमें बताया कि वह अपने बायोलॉजिकल मदर के बारे में जानना चाहता है. लेकिन, वहीं से कुछ पता नहीं चला. इसके कुछ सालों बाद उसे गोद लेने वाली एजेंसी से ही अपने माता का नाम पता चला की सालों तक डीएनए सैंपलिंग वेबसाइट के जरिए यह पता चला कि उसकी एक चचेरी बहन है. उसका नाम एलिसिया था. अपनी चचेरी बहन के बारे में पता चलने के बाद हॉटन को अपनी सगी मां के बारे में पता चला. उसे पता चला San Diego में रहती है और उसका नाम थॉमसेट कॉक्स है.
मिलने का पल था भावुक करने वाला
आपको बता दें कि हॉटन और थॉमसेट का डीएनए एक दूसरे से मैच कर गया है. जब दोनों एक दूसरे से मिले तो यह पल बेहद भावुक कर देने वाला था. दोनों के आंखों में एक दूसरे से मिलने की खुशी में आंसू था. परिवार के लोग भी इसे देखकर भावुक हो गए.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930